फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: माहौल बिगाड़ने वालों पर पुलिस की नजर, सोशल मीडिया की भी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। राशिद अली गेट पर हनुमान चालीसा पाठ को लेकर क्षेत्र में तनाव के बाद पुलिस सतर्क है। पुलिस टीमें क्षेत्र व सोशल मीडिया पर नजर रख रही हैं। अधिकारियों ने माहौल खराब करने या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। एसीपी लोनी रामकिशन ने शांति बनाए रखने के लिए करीब 1150 लोगों को मुचलके में पाबंद किया। उन्होंने संभ्रांत लोगों से बैठक कर शांति की अपील की।
विज्ञापन

विवाद 2 सितंबर को हिंदू रक्षा दल के सुमित सूद और मोहित की मारपीट से शुरू हुआ। आरोप है कि सलमान और शहनवाज ने उनकी पिटाई की। सुमित सूद की शिकायत पर पांच नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर 7 सितंबर को हिंदू रक्षा दल ने राशिद अली गेट पर हनुमान चालीसा पाठ किया। पुलिस तब से क्षेत्र की गतिविधियों पर विशेष नजर रख रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें