गाजियाबाद। दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर गाजियाबाद पुलिस अलर्ट है। दिल्ली से लगे बाॅर्डर में चेकिंग बढ़ाने के साथ ट्रैफिक को लेकर भी दिल्ली पुलिस क साथ समन्वय किया जा रहा है।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था राजकरण नैय्यर ने बताया कि सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक सभी दिल्ली पुलिस के साथ संपर्क किया जा रहा है। दिल्ली जाने और जाने वाले वाहनों की औचक चेकिंग की जा रही है।
इसके साथ एलआईयू को सक्रिय किया गया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस से ट्रैफिक को लेकर चर्चा हुई है। अभी स्थिति सामान्य है। अगर दिल्ली पुलिस की तरफ से इसमें मदद मांगी जाती है तो भारी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।