फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख का गांजा बरामद: गाजियाबाद में पुलिस ने पकड़ा 150 किलो से अधिक मादक पदार्थ; पांच तस्कर भी गिरफ्तार

Tue, 25 Aug 2026 12:21 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी

सार

गाजियाबाद में ट्रोनिका सिटी पुलिस ने सोमवार रात चेकिंग के दौरान दो कारों से भारी मात्रा में गांजा बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे का कुल वजन 150 किलो 73 ग्राम है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में ट्रोनिका सिटी पुलिस ने सोमवार रात चेकिंग के दौरान दो कारों से भारी मात्रा में गांजा बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे का कुल वजन 150 किलो 73 ग्राम है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। बरामद गांजा की बाजार में कीमत 50 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

विज्ञापन

 
एसीपी लोनी राम किशन के अनुसार सोमवार रात करीब नौ बजे चौकी प्रभारी ट्रोनिका सिटी उपनिरीक्षक नीरज कुमार को सूचना मिली कि कुछ तस्कर दो कारों में अवैध मादक पदार्थ लेकर दिल्ली की ओर से आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने रास्ते में घेराबंदी कर दोनों कारों को रोक लिया। तलाशी लेने पर दोनों वाहनों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके पर ही बरामद गांजे को नियमानुसार कब्जे में लेकर तौला, जिसका कुल वजन 150 किलो 73 ग्राम निकला। इसके बाद गांजे को सील कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिंस, आशीष कुमार, सोनू, राजा कुमार और रोहित के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। आरोपी उड़िसा से गांजा लिखकर मेरठ जा रहे थे। आरोपी सस्ते दामों में उड़िसा से गांजा लाकर महेंगे दाम में बेचते हैं। एसीपी आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें