फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद : पेट्रोल पंप कर्मियों से 25 लाख की लूटा का पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ के बाद एक बदमाश गिरफ्तार, 10 लाख बरामद

Sun, 03 Apr 2022 12:21 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

पुलिस वारदात के बाद से मामले की जांच में जुटी हुई थी। इनपुट मिलने पर शनिवार रात को बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। इसके बाद उसे दबोच लिया। 
विज्ञापन
पेट्रोल पंप कर्मियों पर फायरिंग करते बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में सोमवार को पेट्रोल पंप कर्मचारियों से 25 लाख की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 10 लाख रुपये बरामद की। पुलिस की बदमाशों से शनिवार देर रात मसूरी थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाशों के पैरों में गोली लगी। गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। इसके बाद उसे दबोच लिया। वहीं बदमाशों की गोली लगने से एक सब इंस्पेक्टर भी घायल हो गया। 

विज्ञापन


जानकार का हाथ होने की आशंका
बदमाशों ने पुलिस स्टेशन से मात्र 500 मीटर की दूरी पर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद बदमाश पिस्टल लहराते हुए भागने में कामयाब हो गए। पेट्रोल पंप के मालिक देवेंद्र कुमार जैन ने बताया कि रोजाना 12 से 2 बजे के बीच में गोविंदपुरम स्थित बैंक में कैश जमा कराने के लिए पेट्रोल पंप कर्मी जाते थे। एहतियात के तौर पर 3 से 4 कर्मियों को कैश जमा कराने के लिये भेजा जाता था। बदमाशों ने जिस तरह वारदात को अंजाम दिया है, उससे किसी जानकार का हाथ होने की आशंका है।

इसलिए चुना सोमवार का दिन
बदमाशों ने लूट के लिए सोमवार का दिन चुना। रविवार को बैंक का अवकाश होने की वजह से कैश पेट्रोल पंप पर ही इकट्ठा हो जाता है। इसलिए, सोमवार को बैंक में ले जाने के लिए कैश ज्यादा रहता है। लग रहा है कि यह बात बदमाशों को भी पता थी। बदमाशों ने हेलमेट भी अपनी पहचान छिपाने के लिए पहन रखे थे। बदमाश पूरे इलाके से वाकिफ थे। वह उसी रास्ते से भागे, जहां दिन में पुलिस चेकिंग तक नहीं करती है। वारदात बैंक के रास्ते में की। उन्हें कर्मचारियों के बैंक जाने का समय भी मालूम था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें