फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: विद्युत ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी करने वाले गिरोह से मुठभेड़, पुलिस ने पांच बदमाश पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। विद्युत ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी करने वाले गिरोह और निवाड़ी पुलिस में सोमवार रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच बदमाशों को पकड़ लिया। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान और तमंचा बरामद किया। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि सोमवार रात निवाड़ी थाना क्षेत्र में विद्युत ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की जानकारी मिली। सूचना के बाद निवाड़ी पुलिस ने निवाड़ी-धौलड़ी मार्ग पर बदमाशों की घेराबंदी कर दी। बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल समेत पांच बदमाशों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम पप्पू बताया। पप्पू मूलरूप से ओडिशा के जिला कटक के थाना पटा मुंडई के गांव बिशनपुर का रहने वाला है। पप्पू वर्तमान में गाजियाबाद के नंदग्राम में रह रहा है। पुलिस ने अन्य पकड़े गए बदमाशों के नाम आशु, हसीन, बलराज और जसवीर बताए हैं। चारों बदमाश मेरठ व बुलंदशहर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें