अंकुर विहार कॉलोनी स्थित नसबंदी कॉलोनी समाधी के पास मौ. आदिल (20) की हत्या उसके ही दो दोस्तों ने की थी। मृतक ने आरोपी अब्दुल का मोबाइल चोरी कर लिया था। इस बात को लेकर वह रंजीश रखने लगा था। अब्दुल ने अपने साथी के साथ मिलकर आदिल का पहले गला दबाया फिर ईंट से वार कर हत्या की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया हैं।
एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि 17 अगस्त को नसबंदी कॉलोनी के पास अचेत अवस्था में युवक पड़ा हुई मिला था। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में युवक को मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने युवक की शिनाख्त आदिल निवासी राशिद अली गेट निठोरा गांव मार्ग के रूप में हुई।
आदिल के सिर के पास चोट के निशान थे। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में आदिल का पोस्टमार्टम हुआ था। इस मामले में आदिल के पिता मौ. असगर ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। पिता ने आरोप लगाए थे कि उनके बेटे आदिल को उसके दोस्त समीर ने फोन कर बुलाया था।
आदिल बैग बनाने की फैक्टरी में काम करता था। आदिल घर नहीं पहुंचा तो परिजनों से उसकी तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन आदिल कहीं नहीं मिला था। इसके बाद परिजनों ने मामले में पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। एसीपी ने बताया कि मामले में आदिल की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट 19 सितंबर को आई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मौत का कारण गला दबने से होना आया।
इसके बाद पुलिस ने मामले में आदिल के दोस्त समीर से पूछताछ की। पूछताछ में समीर ने कुछ समय बाद आदिल के पास से चले जाने की बात कहीं। एसीपी ने बताया कि समीर के द्वारा बताए घटना के बाद उन्होंने आदिल के दो और दोस्तों अब्दुल निवासी राहत एक्लेव कॉलोनी और नौशाद निवासी नसंबदी कॉलोनी से पीछताछ की। पूछताछ में पहले तो दोनों घटना से इंकार करने लगे। पुलिस ने सवालों में उलझाया तो दोनों हत्या की बात कबूल कर ली।