फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Encounter: चोरी के लिए खरीदी नई बाइक, 5/6 की पुलिया पर मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

Thu, 27 Feb 2025 10:02 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में लूट और चोरी की वारदात करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने लूट के रुपयों से बाइक खरीदने और उससे ही दोबारा वारदात करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
गाजियाबाद मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लूट और चोरी की वारदात करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। दोनों लूट के पैसों से खरीदी नई बाइक से ही वारदात करने निकले थे। 5/6 की पुलिया के पास बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने जब चेकिंग के लिए रोका तब फायरिंग करते हुए आरोपी भाग निकले।

विज्ञापन


हालांकि, मुठभेड़ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें दक्षिण दिल्ली के संगम विहार स्थित गली नंबर पांच निवासी साहिल और गली नंबर 16 निवासी आरिफ हैं। दोनों ने पूछताछ में लूट व चोरी की कई वारदातें स्वीकार की हैं। 

डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि पुलिस टीम वैशाली सेक्टर 5/6 की पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गाजीपुर दिल्ली की तरफ से आ रहे बाइक सवार दो लोगों को रूकने का ईशारा किया गया तो वह रूकने की बजाए बाइक को तेजी से पीछे की तरफ मोड़कर भागने लगे।
विज्ञापन


पुलिस ने पीछा किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी साहिल के पैर में गोली लगी।  इसके बाद दोनों गिरफ्तार कर लिया गया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने लूट के रुपयों से बाइक खरीदने और उससे ही दोबारा वारदात करने की बात स्वीकार की है।

एसीपी ने बताया कि साहिल पर इंदिरापुरम में छिनैती व आर्म्स एक्ट के दो तथा दिल्ली में लूट, झपटमारी व हत्या के तीन मुकदमें दर्ज हैं। वहीं आरिफ पर इंदिरापुरम में झपटमारी व आर्म्स एक्ट के दो तथा दिल्ली में झपटमारी का एक मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें