फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद सुसाइड केस: गर्लफ्रेंड के नए रिश्ते से परेशान था अमन, रातभर मिली प्रताड़ना के बाद उठाया खौफनाक कदम

Sat, 13 Jun 2026 06:24 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

मृतक अमन सिंह पिछले 3-4 वर्षों से रितिका से प्यार करता था। हालांकि, कुछ समय से अमन और रितिका के बीच अनबन चल रही थी। इसी बीच रितिका और अभिषेक एक-दूसरे के करीब आ गए और दोनों में प्यार हो गया, जब अमन सिंह को इस नए रिश्ते का पता चला, तो उसने विरोध किया।
विज्ञापन
आरोपी प्रेमी जोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 11 जून को दर्ज की गई तहरीर और सुसंगत धारा 108 बीएनएस के तहत दर्ज मुकदमे के आधार पर की गई है। मसूरी पुलिस टीम द्वारा गठित विशेष दल ने शनिवार 13 जून को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर मसूरी क्षेत्र से ही दोनों नामजद/वांछित आरोपियों को दबोच लिया। 

विज्ञापन

अभिषेक व रितिका ने किया चौंकाने वाला खुलासा
कार्यवाहक एसीपी मसूरी भास्कर वर्मा ने जानकारी देकर बताया कि पकड़े गये आरोपी अभिषेक कुमार वर्मा पुत्र बाबूराम वर्मा, निवासी मोहल्ला जवाहर नगर, थाना गजरौला अमरोहा व रितिका पुत्री जितेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम यकवगडी, थाना रजबपुर अमरोहा हैं। पुलिस हिरासत में हुई पूछताछ के दौरान आरोपी अभिषेक व रितिका ने जो खुलासा किया, वह चौंकाने वाला है। 

किराये पर रहकर करते थे पढ़ाई
दोनों ने बताया कि वे और मृतक अमन सिंह, तीनों ही मूल रूप से जनपद अमरोहा के रहने वाले हैं और गाजियाबाद में किराए पर रहकर पढ़ाई कर रहे थे, अभिषेक गाजियाबाद के शास्त्री नगर में रहकर पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था, जबकि रितिका फ्लौरा एन्क्लेव में रहकर आईएमएस कॉलेज से बीसीए कर रही थी। इनका एक चौथा दोस्त संजीत निवासी ग्राम सदरपुर मधुबन बापूधाम गाजियाबाद भी है। ये सब आपस में एक-दूसरे को कई साल से जानते थे। 

रितिका को चार से प्यार करता था अमन
मृतक अमन सिंह पिछले 3-4 साल से रितिका से प्यार करता था। हालांकि, कुछ समय से अमन और रितिका के बीच अनबन चल रही थी। इसी बीच रितिका और अभिषेक एक-दूसरे के करीब आ गए और दोनों में प्यार हो गया, जब अमन सिंह को इस नए रिश्ते का पता चला, तो उसने विरोध किया और रितिका से आखिरी बार मिलकर बात साफ करने की इच्छा जताई। 

बातचीत के लिए बुलाकर किया तंग
दिनांक 11 जून को अमन, रितिका के कमरे पर आया और वहां उनके बीच बहस हुई। रितिका ने फोन करके अभिषेक और संजीत को भी बुला लिया। संजीत तो अमन को डरा-धमकाकर वहां से चला गया, लेकिन रात में अभिषेक, रितिका और अमन एक ही कमरे में रहे। आरोपियों ने कुबूल किया कि उन्होंने अमन सिंह से पीछा छुड़ाने के लिए रातभर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से काफी टॉर्चर किया। 
विज्ञापन

पंखे पर लटकर दी अमन ने जान
इस प्रताड़ना से तंग आकर अमन सिंह ने दूसरे कमरे में जाकर अन्दर से कुंडी लगा ली और पंखे से लटककर अपनी जान दे दी, आरोपियों का कहना है कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि अमन ऐसा आत्मघाती कदम उठा लेगा। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से किसी भी प्रकार की बरामदगी नहीं हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना मसूरी में यह पहला मामला पंजीकृत किया गया है, और पुलिस उनके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। एसीपी मसूरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें