एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शाहिद और आफरीन बताया है। पूछताछ में शाहिद ने बताया कि आफरीन उसके मामा असगर की लड़की है, उसकी मामी नौशाद बानो उर्फ असगरी व मामा असगर उससे गांजा आर्डर पर मंगाते हैं।
वह आन्ध्र प्रदेश से ट्रकों के माध्यम से गांजा लाकर अपने मामा व मामी को देता था। मामा व मामी इसके बदले में रुपये देते थे। जिससे वह अपने शौक पूरे करता था। आरोपी इस गांजे में से थोड़ा-थोड़ा निकालकर अलग-अलग छोटी-छोटी पॉलीथिन में पैक करके चोरी छुपे राह चलते व्यक्तियों को बेच देते हैं।