लोनी। मौलाना आजाद कॉलोनी में विवाद के बाद दबंग पड़ोसियों ने पिता-पुत्र के साथ मारपीट की। मारपीट में दोनों चोटिल हो गए। खुर्शीद ने बताया कि उनका बेटा दानिश उर्फ छोटू घर से दुकान पर जा रहा था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले नफीस, नसीम और अनस से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर तीनों ने पुत्र के साथ डंडे से मारपीट की। मारपीट में पुत्र के सिर में चोट आई है। वह बेटे को बचाने के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की है। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पीड़ित के पिता की शिकायत पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।