फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मीरपुर हिंदू गांव में सफाई कर्मचारी को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थानाक्षेत्र के मीरपुर हिंदू गांव में सड़क हादसे में जान गंवाने सफाई कर्मचारी दीपांशु (22) के परिजन ने ठेकेदार पर हत्या कराने का आरोप लगाया है। इस संबंध में परिजनों ने शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई। इस पर पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब तक पुलिस 30 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाल चुकी है।
विज्ञापन

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि दीपांशु के परिजनों ने शिकायत देकर ठेकेदार और उसके कुछ साथियों पर अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी कैमरा की जगह-जगह फुटेज से वाहन की तलाश की जा रही है। फुटेज में घटना के दौरान कई वाहन वहां से निकलते हुए दिख रहे हैं। पुलिस सभी वाहनों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। एसीपी ने बताया कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ट्राॅनिका सिटी थानाक्षेत्र के मीरपुर हिंदु गांव में बुधवार देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दीपांशु और उसके साथी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान दीपांशु को मृत घोषित कर दिया था।
दीपांशु डंपिग ग्राउंड में 14 माह से नौकरी कर रहे थे। उनके भाई दीपक ने आरोप लगाया है कि बुधवार को दिपांशु नौकरी पर गए थे। शाम को छुट्टी होने पर प्लांट के ठेकेदार ने उनके भाई व साथी कर्मी आदेश कुछ सामान लेने के लिए भेजा था। वहां से लौटते समय तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें