फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओके भारत का हिस्सा, उसे वापस आना चाहिए: राकेश टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीओके भारत का हिस्सा, उसे वापस आना चाहिए: राकेश टिकैत
विज्ञापन


एमपी एमएलए कोर्ट में पेश होने के बाद पत्रकारों से कर रहे थे बातचीत

माई सिटी रिपोर्टर

गाजियाबाद

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) भारत का अभिन्न हिस्सा है और उसे हर हाल में वापस आना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह जनता की आवाज है कि सरकार और सेना को इस दिशा में ठोस कदम उठाना चाहिए। पीओके के लोग भी भारत के समर्थन में हैं और उनके बयानों से यह साफ झलकता है।

सोमवार को अदालत में पेशी के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए टिकैत ने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों पर उन्हें विश्वास है और जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसमें वे सरकार के साथ खड़े रहेंगे।
विज्ञापन


हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए टिकैत ने कहा कि वह इस मामले में भारत सरकार के साथ हैं। हमसे ज्यादा तिरंगे का सम्मान कौन करेगा? उन्होंने यह बात दोहराते हुए स्पष्ट किया कि देश की सुरक्षा से जुड़े हर मुद्दे पर वे सरकार के साथ हैं।

घग्गर नदी के पानी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इसका प्रवाह पाकिस्तान की ओर स्वाभाविक है और इसे रोका नहीं जा सकता। अगर पानी रोका गया तो भारत में बाढ़ की स्थिति बन सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राकृतिक जल प्रवाह को बाधित करना व्यावहारिक नहीं है।

नरेश टिकैत द्वारा पानी न रोकने के बयान पर सफाई देते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि उस समय उन्हें जानकारी नहीं थी कि भारत सरकार ने इस मुद्दे पर कोई निर्णय लिया है। जब उन्हें पता चला कि सरकार का निर्णय क्या है, तो उन्होंने भी समर्थन जाहिर किया, उन्होंने कहा।

सरकार और किसानों के बीच संबंधों पर टिप्पणी करते हुए टिकैत ने कहा, सरकार को किसानों से कोई सरोकार नहीं है। हम किसानों की लड़ाई लड़ते हैं, और जो सरकार के खिलाफ बोलेगा, सरकार उसके पीछे पड़ जाती है।
विज्ञापन


पगड़ी उछालने की घटना पर उन्होंने कहा कि यह साजिशन नहीं था। वो बच्चे हैं, उन्हें इस तरह के कामों में लगा दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है, उन्होंने कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह खुद पाकिस्तान विरोधी रैली में शामिल थे और इस तरह की रैलियों में किसी तरह का विरोध उचित नहीं है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें