फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: एसी चलाकर सोए चोर, घर खंगाल टोटियां तक ले गए, तकियों के कवर में भरा सामान और...

Sun, 13 Jun 2021 11:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
कारोबारी के घर में चोरी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
गाजियाबाद के कविनगर डी-ब्लॉक में चोरों ने प्लाइवुड कारोबारी दिनेश चौधरी के बंद मकान का कोना-कोना खंगालकर लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित कारोबारी के मुताबिक चोरों ने रातभर तसल्ली से उनका घर खंगाला। एसी में सोए और फिर घर की टोंटी तक खोलकर ले गए। 
विज्ञापन


शुक्रवार शाम उनकी बेटी मकान देखने गई तो लाइट खुली देख घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। कविनगर डी-ब्लॉक निवासी दिनेश चौधरी प्लाइवुड कारोबारी हैं। 

वह हापुड़ रोड पर अपना कारोबार करते हैं। दिनेश चौधरी ने बताया कि कुछ दिनों पहले वह और उनका बेटा कोरोना संक्रमित हो गए थे, जिसके चलते वह कविनगर के मकान में ताला लगाकर राजनगर के राजकुंज स्थित अपने दूसरे मकान में शिफ्ट हो गए थे। 
विज्ञापन


कारोबारी का कहना है कि शुक्रवार शाम को उनकी बेटी मकान देखने गई थी। उसने मकान की लाइट जली देख, उन्हें फोन किया, जिसके बाद वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मकान के गेट पर लगा ताला खोला, लेकिन कुंडी अंदर से बंद मिली। इसके बाद वह गैलरी में जाकर पिछले दरवाजे को धक्का देकर अंदर घुसे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

तकियों के कवर में सामान भरकर ले गए चोर

कारोबारी का कहना है कि घर में ऐसी ऑन मिला। इससे जाहिर है कि बदमाशों ने तसल्लीपूर्वक घटना को अंजाम दिया और एसी में सोए। कारोबारी के मुताबिक चोर घर में रखा लैपटॉप, कैमरा, मिक्सर-ग्राइंडर व अन्य सामान चोरी करके ले गए। तकियों के कवर गायब मिले, जिससे प्रतीत हो रहा है कि चोर सामान को इन्हीं कवर में भरकर ले गए। कारोबारी के मुताबिक चोर घर में लगी टंकी की टोटियां तक खोलकर ले गए।

सीढ़ी से छत पर गए और जाल की पत्तियां उखाड़कर घर में घुसे
कारोबारी का कहना है कि पीछे गली में सीढ़ी पड़ी हुई थी। छत पर जाकर देखने पर लोहे के जाल की पत्तियां भी उखड़ी मिली। इससे जाहिर है कि बदमाश सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़े और जाल की पत्तियां उखाड़कर घर में घुसे। पीड़ित के मुताबिक उन्होंने कई बार यूपी-112 का नंबर मिलाया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। जिसके बाद व्यक्ति रूप से पुलिस को सूचना दी गई। एसएचओ अजय कुमार सिंह का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें