फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के नाम पर काटे प्लॉट, अब तक नहीं बने मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के करीब मंडोला सेक्टर-6 में आवास विकास परिषद ने वर्ष 2021 में प्लॉटिंग की योजना शुरू कर किश्त पूरी हो जाने के बावजूद अब तक मकान नहीं बनवाए हैं। इससे नाराज आवंटियों ने सोशल मीडिया पर मुहिम छेड़ी हुई है। आवंटियों ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि जिस एक्सप्रेसवे का ख्वाब दिखाकर परिषद ने लोगों की जेब से पैसा निकलवाया था, आज एक्सप्रेसवे बन गया लेकिन परिषद की योजना अधर में लटकी हुई है।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे का ट्रायल शुरू होते ही यहां के आवंटियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर परिषद की योजना में दूसरे लोगों को पैसे लगाने से पहले सोचने के प्रति प्रेरित किया है। आवंटियों ने अपनी पोस्ट में स्पष्ट किया कि परिषद पहले आओ, पहले पाओ का स्लोगन चलाता है लेकिन ठीक इसके विपरीत पहले आओ और बाद में पाओ के हिसाब से परिषद काम कर रहा है। लोगों ने परिषद की नई योजनाओं में पैसे लगाने से पहले इसकी पूर्व योजनाओं की जानकारी जुटाने के लिए कहा है।
मंडोला सेक्टर-6 के करीब 200 से अधिक आवंटी अपना मकान हासिल करने को परिषद अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। परिषद ने जिस मकान को 24 माह में बनाकर देने का वादा किया था अक्तूबर 2023 से मकान का निर्माण कार्य ही अटका हुआ है।
विज्ञापन

आवंटियों की किश्त भी दिसंबर 2024 में पूरी हो गई लेकिन अटका हुआ है। अधीक्षण अभियंता अजय मित्तल का कहना है कि मंडोला का प्रभार हाल ही में उन्हें मिला है, इस योजना के बारे में वह पूरी जानकारी जुटा रहे हैं, प्रयास करेंगे कि जल्द ही काम शुरू हो जाए और लोगों को अपना घर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें