फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फर्जी आधार कार्ड दिखाकर प्लाट का बैनामा, 3.70 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिला न्यायालय में शुक्रवार को ठगी के मामले में अर्जी दाखिल की गई है। इसमें पीड़ित महिला ने बताया कि फर्जी आधार कार्ड दिखाकर प्लाट का बैनामा करके आरोपी ने उससे तीन लाख 70 हजार रुपये ठग लिए हैं। पीड़ित विधवा ने मुख्यमंत्री से भी इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन

अधिवक्ता खालिद खान ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर ने अपना असली नाम छिपाकर दूसरे नाम का फर्जी आधार कार्ड बनाकर उनके मुवक्किल के साथ एक प्लाट की डील तीन लाख रुपये में की। इसके बाद उसने 70 हजार रुपये और अपने खाते में ट्रांसफर कराए। उन्होंने बताया कि मुवक्किल विधवा हैं और लाल क्वाटर इलाके में रहती हैं। उन्हें बाद में पता चला कि प्लाट का असली मालिक कोई ओर हैं तो उन्होंने इसके बारे में पता लगाया और कोतवाली में शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब उन्होंने कोर्ट में गुहार लगाकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें