फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एथलेटिक्स मीट में खिलाड़ियों ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। ग्रेटर नोएडा स्थित स्कूल के मैदान में सीआईएससीई क्षेत्रीय एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। इसमें जिले के कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक जीते।
विज्ञापन

इंग्राहम इंस्टीट्यूट इंग्लिश स्कूल के एथलीट कोच मोंटू कसना ने बताया कि प्रतियोगिता में स्कूल के कुल 13 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें तन्मय सेठ ने 400 मीटर हर्डल रेस में कांस्य पदक, नैतिक त्यागी ने अंडर-17 डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक और अंडर-17 हैमर थ्रो में रजत पदक जीता। अक्षित चौधरी ने अंडर-19 की 5 किमी रेस वॉक में पहला स्थान, अभय चौधरी ने अंडर-19 की 5 किमी रेस वॉक में दूसरा स्थान और तनिष्क चौधरी ने अंडर-17 की 5 किमी रेस वॉक में दूसरा स्थान। साथ ही टीम वर्ग के अंडर-19 की 1600 मीटर रिले दौड़ में देव कौशिक, अक्षित ठाकरान, तन्मय सेठ और निर्भय ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। टीम वर्ग की अंडर-19 की 400 मीटर रिले दौड़ में भी अंगद सहलोत, आदित्य श्रीवास्तव, दीपेश प्रजापति और अंकुश त्यागी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य अर्पण रूथ ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने स्कूल के साथ-साथ जिले का भी नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि बेंगलुरु में होने वाली सीआईएससीई राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी यह खिलाड़ी पदक जीतेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें