फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महामाया स्टेडियम में जूडो स्पर्धा में खिलाड़ियों ने लगाए दांव-पेंच

विज्ञापन
महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिता के दौरान जूडो में प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी क
विज्ञापन
गाजियाबाद। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर जूनियर वर्ग की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं कराईं गईं। जूडो प्रतियोगिता में जीत के लिए 72 खिलाड़ियों ने दांव-पेच लगाए, जिसमें वंदना ने बाजी मारी।
विज्ञापन

नेटबॉल प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें महामाया स्टेडियम की टीम विजेता बनीं। वहीं पॉवर लिफ्टिंग के बालक और बालिका वर्ग में लगभग 50 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
बालक 83 किग्रा. भारवर्ग में सचिन, 93 किग्रा. भारवर्ग और 100 प्लस किग्रा. भारवर्ग में युवराज विजेता बनें। 52 किग्रा. भारवर्ग में हैप्पी, 57 किग्रा. भारवर्ग में उदय, 66 किग्रा. भारवर्ग में अनुज, 72 किग्रा. भारवर्ग में अंकित और 77 किग्रा. भारवर्ग में रोहित शर्मा विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उप क्रीड़ाधिकारी और जूडो कोच पूनम विश्नोई ने प्रतियोगिता कराई। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर भाजपा शैक्षणिक प्रकोष्ठ प्रिया, पारुल त्यागी, मनीषा शर्मा, एबीवीपी महानगर मंत्री तनिष्क सिसोदिया, कोच विभा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें