फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sheikh Hasina: बांग्लादेश लौटा विमान, शेख हसीना एयरबेस में ही; हिंडन के आसपास और कड़ा हुआ सुरक्षा घेरा

Tue, 06 Aug 2024 11:11 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद)

सार

दूसरे दिन हिंडन एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षा का घेरा और कड़ा कर दिया गया। मुख्य द्वार पर बैरिकेडिंग लगा दिए गए हैं। 
विज्ञापन
हिंडन एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में बगावत हो जाने के बाद प्रधानमंत्री का पद छोड़कर आईं आवामी लीग की नेता शेख हसीना को लेकर आया विमान सी130 जे दूसरे दिन मंगलवार को सुबह नौ बजे बांग्लादेश लौट गया। सोमवार शाम साढ़े पांच बजे हिंडन एयरबेस पहुंची शेख हसीना के बारे में अटकलें चलती रहीं कि वह किसी और जगह के लिए रवाना हो जाएंगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उनका दूसरा दिन भी एयरबेस के सेफ हाउस में ही बीता।

विज्ञापन

दूसरे दिन हिंडन एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षा का घेरा और कड़ा कर दिया गया। मुख्य द्वार पर बैरिकेडिंग लगा दिए गए हैं। यहां सेना के राइफलधारी जवान मुस्तैदी के साथ खड़े हैं। बताया गया है कि शेख हसीना अपनी बहन रिहाना के साथ जिस सेफ हाउस में ठहरी हैं, उसके बाहर और कड़ी सुरक्षा है। वायुसेना के गरुण कमांडो को भी सुरक्षा में लगया गया है।

इतना ही नहीं, सुरक्षा के लिहाज से आसमान से भी नजर रखी जा रही है। दिनभर एयरफोर्स स्टेशन के ऊपर हेलीकाॅप्टर उड़ते नजर आए। दोपहर को 11 बजे दिल्ली की तरफ से काले रंग की दो गाड़ियां एयरबेस के अंदर गईं। बताया गया कि उसमें बांग्लादेश दूतावास के अधिकारी थे लेकिन कोई भी अधिकारी इस बारे में कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। दो घंटे बाद एक बजे दोनों गाड़ियां बाहर आ गईं और दिल्ली की ओर रवाना हो गईं।
विज्ञापन

शेख हसीना को लेकर आया बांग्लादेश वायुसेना के विमान में हिंडन एयरबेस में ही ईंधन भरा गया। इसके बाद विमान का तकनीकी मुआयना हुआ। हरी झंडी मिलने के बाद विमान बांग्लादेश के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें