फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पीके’ की टीम के सामने भिड़े कांग्रेसी

Fri, 20 May 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
राजनी‌तिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंची चुनावी रणनीतिकार प्रशांत कुमार की टीम के सामने ही कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया। दो गुटों में हुई तीखी नोकझोंक ने पार्टी में एकजुटता की पोल खोल दी। बाद में कुछ वरिष्ठ नेताओं ने दोनों गुटों को जैसे-तैसे शांत कराकर मामले को संभाला।   
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रशांत कुमार की टीम के तीन सदस्य पार्टी के जिला कार्यालय पर कांग्रेसियों से चुनावी रणनीति पर बातचीत करने पहुंचे थे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि टीम के सदस्य अपने साथ करीब 150 प्रश्नों का सेट लेकर आए थे।

प्रश्नों में मुख्य रूप से गाजियाबाद में जातीय समीकरण, पूर्व चुनाव क्यों हारे, क्या कारण थे, किन क्षेत्रों में पार्टी की स्थिति मजबूत थी, आगामी विधानसभा चुनाव की क्या तैयारी है आदि शामिल थे।
विज्ञापन


प्रश्नों को लेकर जब कार्यकर्ता अपने सुझाव दे रहे थे, इसी बीच एक कार्यकर्ता ने दूसरे कार्यकर्ता के बात को काटते हुए अपनी बात कहने लगा। इसी बात पर दोनों कार्यकर्ता तू-तू, मैं-मैं करने लगे। दोनों पक्षों के लोग हंगामा करने लगे।

इस पर वरिष्ठ पदाधिकारी भी बीचबचाव किया। नोकझोंक काफी देर तक चली। बाद में वरिष्ठ पदाधिकारियों के कहने पर कार्यकर्ता शांत हुए। शुक्रवार को यह टीम महानगर कार्यालय में बैठक करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें