फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: इस साल से पिटबुल, डोगो अर्जेंटीनो और रॉटविलर पालने पर रोक, 42 ने ही जमा किया नसबंदी प्रमाणपत्र

Sun, 01 Jan 2023 02:47 AM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में पालतू कुत्तों के काटने के मामले बढ़ने के बाद नगर निगम ने 15 अक्तूबर को बोर्ड बैठक में पिटबुल, रॉटविलर, डोगो अर्जेंटीनो को पालने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया था। जिनके पास इन नस्लों के कुत्ते पहले से हैं उन्हें 31 दिसंबर तक नसबंदी कराकर प्रमाणपत्र जमा करने का मौका दिया गया था।
विज्ञापन
गाजियाबाद में पिटबुल, रॉटविलर और डोगो अर्जेंटिनो के पालने पर लगी रोक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिटबुल, रॉटविलर और डोगो अर्जेंटीनो के पालने पर नए साल यानी रविवार से रोक लग गई है। 31 दिसंबर तक प्रतिबंधित नस्ल के 391 कुत्तों में से महज 42 के ही नसबंदी प्रमाणपत्र नगर निगम में जमा किए गए हैं।

विज्ञापन

जिनके पास इन नस्लों के कुत्ते हैं और उनकी उम्र छह महीने हो चुकी है लेकिन अभी तक नसबंदी नहीं कराई है उनको पांच हजार रुपये जुर्माना भरना पड़ेगा। जुर्माने के साथ उन्हें एक हफ्ते का समय दिया जाएगा इसके बाद भी कुत्तों की नसबंदी नहीं कराई तो दोबारा पांच हजार देना पड़ेगा। जुर्माने का सिलसिला तब तक चलता रहेगा जब तक प्रमाण पत्र जमा नहीं किया जाता है।

गाजियाबाद में पालतू कुत्तों के काटने के मामले बढ़ने के बाद नगर निगम ने 15 अक्तूबर को बोर्ड बैठक में पिटबुल, रॉटविलर, डोगो अर्जेंटीनो को पालने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया था। जिनके पास इन नस्लों के कुत्ते पहले से हैं उन्हें 31 दिसंबर तक नसबंदी कराकर प्रमाणपत्र जमा करने का मौका दिया गया था।
विज्ञापन

नगर पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. आशीष ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में इन नस्लों के 391 कुत्ते पंजीकृत हैं। इन सभी को 31 तक प्रमाणपत्र जमा करना था। बोर्ड बैठक में फैसले के बाद से 31 दिसंबर तक 42 लोगों ने प्रमाणपत्र जमा किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें