फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पिटबुल ने दर्जी को काटा, विरोध पर मालिकों ने पीटा

विज्ञापन
पिटबुल के काटे जाने से घायल। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र के गांव रजापुर में गली में घूम रहे पालतू पिटबुल ने दर्जी सुधीर कुमार (52) पर हमला बोल दिया। पिटबुल ने सुधीर की हथेली और अंगुली काटकर उन्हें लहूलुहान कर दिया। करीब पांच मिनट तक पिटबुल ने उन पर किया। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई और पिटबुल के मालिक के घर पहुंचकर विरोध जताया।
आरोप है कि विरोध पर कुत्ते के तीन मालिकों ने उन पर हमला कर दिया। पिता को बचाने आए दो बेटों के साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्रों सहित तीन के खिलाफ मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रजापुर में सुधीर कुमार की कपड़े की सिलाई की दुकान है। 23 फरवरी की सुबह वह घर से दुकान के लिए पैदल निकले थे। इसी दौरान गली में घूम रहे पिटबुल कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया था। आरोप है कि घटना के बाद पिटबुल के मालिक सुनील कुमार और उनके बेटे सचिन व प्रियांशु ने उन पर फैसला करने का दबाव बनाया। पुलिस से शिकायत करने की बात पर तीनों आरोपियों ने सुधीर कुमार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

सुधीर को बचाने आए उनके बेटे हर्ष और दीपांशु को भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। घायल सुधीर कुमार ने बताया कि पिटबुल का रजिस्ट्रेशन भी नहीं है। कविनगर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 115(2) स्वेच्छा से चोट पहुंचाने, 352 शांति भंग करने, 351(2) सम्मान को ठेस पहुंचाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उपमुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ.अनुज सिंह ने बताया कि पिटबुल नस्ल के कुत्तों का पंजीकरण बंद हो चुका है। संभावना है कि रजापुर में हमला करने वाला पिटबुल पूर्व से पंजीकृत हो। मामले की जांच कराई जाएगी। पंजीकरण नहीं पाया गया तो जुर्माना व अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें