फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटबुल हमला : कुत्ते के मालिक पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- शालीमार गार्डन पुलिस ने घटनास्थल पर फुटेज खंगालनी शुरू की
विज्ञापन

- पड़ोसी के कुत्ते ने बच्ची के चेहरे पर काटकर कर दिया था लहूलुहान
- दस मिनट तक बच्ची को नोंचता रहा पिटबुल, घायल बच्ची की हालत में सुधार
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। डीएलएफ बी-ब्लॉक में पिटबुल के हमले में घायल छात्रा आलिया की मां ने शालीमार गार्डन थाने में कुत्ता मालिक पर मुकदमा कराया है। पुलिस घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। परिजन कुत्ता मालिक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

डीएलएफ कालोनी में रहने वाली अफसाना सैफी ने बताया कि उनकी दस वर्षीय बेटी आलिया रात करीब आठ बजे सहेली से मिलने उसके घर जा रही थी। सहेली मानवी के पिता ने पिटबुल पाला हुआ है। आलिया जब उनके घर पहुंची परिवार के सभी सदस्य छत पर थे और नीचे उनका पालतू कुत्ता पिटबुल घूम रहा था। वह छात्रा आलिया को देखते ही उस पर झपट पड़ा और उसके चेहरे को नोचने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे बुजुर्ग ने कुत्ते को डंडा मारकर बचाया। जख्मी आलिया को परिजन पहले गुरुतेग बहादुर अस्पताल ले गए जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया लेकिन घाव से खून निकलना बंद नहीं हुआ तो परिजनों के चिंता होने लगी। वह बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे पास के निजी अस्पताल में लेकर गए। चिकित्सकों ने इलाज से इनकार कर दिया तो परिजन बाद में वैशाली के हायर सेंटर में लेकर गईं। वहां उसके चेहरे की सर्जरी की गई। अब उन्होंने शालीमार गार्डन थाने में मुकदमा कराया है।
एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि घटना की सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहे हैं। नियम अनुसार कुत्ता मालिक पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें