फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वाहन चेकिंग के दौरान मिली पिस्टल, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
मोदीनगर पुलिस ने अवैध पिस्तौल के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के गांव बिसोखर में एक धार्मिक स्थल के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गांव निवासी एक अन्य युवक से पिस्टल खरीदी थी। पुलिस ने हथियार तस्कर के घर दबिश दी तो घर से भाग गया।
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को अवैध पिस्टल के साथ कार सवारों के सक्रिय होने की सूचना मिली। पुलिस ने क्षेत्र में वाहन चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस को गोविंदपुरी क्षेत्र के बिसोखर रोड स्थित एक धार्मिक स्थल के पास एक कार संदिग्ध परिस्थिति में दिखाई दी। पुलिस को देखकर आरोपी कार सवार भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर कार सवारों को पकड़ लिया। जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से .32 बोर की अवैध पिस्टल बरामद हुई। पिस्टल और कार को कब्जे में लेकर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान मन्नान अंसारी, अरमान व नवाज शरीफ निवासी गांव बिसोखर के रूप में हुई। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गांव निवासी फैसल से कुछ समय पहले ही पिस्टल खरीदी थी। पुलिस ने फैसल के घर दबिश दी तो आरोपी घर छोड़कर भाग गया। आरोपियों ने टशन के लिए पिस्टल खरीदी थी। आरोपी मन्नान अंसारी पर मारपीट और धमकाने का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें