फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मिलक गांव के लिए पाइपलाइन का कार्य शुरू, एक साल में मिल सकता है पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। मिलक गांव के लोगों को पानी मिलने में अभी करीब एक साल का समय और लग सकता है। पाइपलाइन डालने और पंप का काम कार्यदायी संस्था ने शुरू कर दिया है। निगम का दावा है कि तय समय सीमा में कार्य को पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था को हिदायत दी गई है।
जलकल के महाप्रबंधक केपी आनंद ने बताया कि वार्ड 16 के अंतर्गत मिलक गांव में 4500 मीटर की 110 एमएम, 150 एमएम, 200 एमएम की जलापूर्ति की लाइन डालने का काम शुरू कर दिया गया है। इन लाइनों पर करीब 1.31 करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी। इसी के साथ-साथ मिलक में ही टंकी परिसर में 30 एचपी के दो पंप भी लगाए जा रहे हैं। इनपर करीब 88 लाख की धनराशि खर्च की जाएगी। अगले एक साल में कार्य को पूर्ण कराने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्य पूरा हाेने के बाद ग्रामीणों की पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान होगा। विदित हो कि ग्रामीण अब तक पानी के लिए निजी सबमर्सिबल पर निर्भर हैं। बड़ी आबादी के बीच यह एक बड़ी समस्या लोगों के लिए बनी है। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि कार्य का शिलान्यास करा दिया गया है। कार्यदायी संस्था को सख्त हिदायत दे दी गई है कि वह तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करें।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें