फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फिजियोथेरेपिस्ट की हार्ट अटैक से हुई मौत, विसरा प्रिजर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। जनकपुरी में रविवार दोपहर फिजियोथेरेपिस्ट अनीता देवी (30) की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हुआ। पुलिस ने विसरा प्रिजर्व कर जांच को लैब भेजा है।
विज्ञापन


जनकपुरी में रहने वाले राजकुमार बॉर्डर पर एक ट्रांसपोर्ट में क्लर्क का काम करते हैं। उनकी एक बेटी अनीता देवी (30), जो फिजियोथेरेपिस्ट थीं जबकि एक बेटा राजेश है। राजकुमार ने बताया कि राजेश हिमाचल प्रदेश में गए थे। वह रविवार सुबह ट्रांसपोर्ट के ऑफिस चले गए थे। दोपहर में डेढ़ बजे करीब घर पहुंचे तो देखा कि अनीता अचेत अवस्था में बेड पर पड़ी थीं। कोई गतिविधि न होने पर तुरंत बेटी को मोहननगर के अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं लगी थी।

डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि फिजियोथेरेपिस्ट की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक की बात सामने आई है। विसरा प्रिजर्व कर लिया है। लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद और स्थिति स्पष्ट हाेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें