फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रेन में महिला से छेड़छाड़, विरोध पर फोड़ा पति का सिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। ट्रेन में सफर कर रही महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के पति का सिर फोड़ दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। जानकारी के मुताबिक दंपती गाजियाबाद स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। सोमवार रात काम के बाद वह ट्रेन से मोदीनगर लौट रहे थे। आरोप है कि मुरादनगर पार करने के बाद ट्रेन में सवार कुछ युवक महिला पर अश्लील फब्तियां कसने लगे। दंपती ने अनदेखा किया तो उनका दुस्साहस और बढ़ गया। इस दौरान एक आरोपी ने महिला से छेड़छाड़ भी की। महिला के पति ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने मामला शांत करा दिया। मोदीनगर पहुंचने पर दोनों पक्ष स्टेशन से बाहर निकलकर जैसे ही रेलवे रोड पहुंचे तो आरोपियों ने महिला और उसके पति को घेर लिया। गुस्साए आरोपियों ने युवक के सिर पर ईंट मारकर उसे घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। एसीपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें