मुरादनगर। पाइप लाइन मार्ग भिक्कनपुर गांव के पास स्थित पंप पर एक रुपये के भुगतान को लेकर शुरू हु
- फोटो : वारदात के समय जेब में कारतूस भरकर लाया था आरोपी अभिषेक
मुरादनगर। पाइप लाइन मार्ग भिक्कनपुर गांव के पास स्थित पंप पर एक रुपये के भुगतान को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। पंपकर्मी ने ग्राम प्रधान के भांजे समेत अन्य लोगों पर मारपीट, गालीगलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। मारपीट की वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुलंदशहर के पटपुरा गांव निवासी रिंकू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह भिक्कनपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन हैं। आरोप है कि डीजल मशीन पर काम करने के दौरान एक युवक पंप पर आया और 1001 रुपये का डीजल भरवाया। भुगतान के दौरान युवक ने केवल 1000 रुपये दिए। जब रिंकू ने एक रुपये बाकी होने की बात कही तो वह खुद को मथुरापुर गांव के प्रधान झब्बर सिंह का भांजा बताते हुए विवाद करने लगा और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए वहां से चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद ग्राम प्रधान झब्बर सिंह अपने साथियों के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचे और विवाद बढ़ाते हुए उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे रिंकू घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वारदात 20 मई की है, इसमें रविवार रात रिपोर्ट दर्ज हुई है। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर ग्राम प्रधान झब्बर सिंह, अनुज निवासी मथुरापुर गांव और अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।