फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में पीईटी परीक्षा: 44 केंद्रों पर हुआ आयोजन, जीएस ने छुड़ाया पसीना, डीआई के सवालों में उलझा दिमाग

Fri, 30 Oct 2026 01:02 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में बारिश के बीच जिले के 44 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। अभ्यर्थियों ने पेपर का स्तर पिछली परीक्षाओं के मुकाबले कठिन बताया।
विज्ञापन
जिले के 44 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दूसरे दिन शुक्रवार को अभ्यर्थियों की परीक्षा हुई। पहली पाली में सामान्य ज्ञान के सवालों ने अभ्यर्थियों को खूब उलझाया तो डेटा इंटरप्रिटेशन (डीआई) के सवाल हल करने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। इतिहास, भूगोल और करेंट अफेयर्स से जुड़े सवालों ने भी अभ्यर्थियों की तैयारी परखी। अभ्यर्थियों ने पेपर का स्तर पिछली परीक्षाओं के मुकाबले कठिन बताया। बारिश के बीच जिले के 44 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई।

विज्ञापन


पहली पाली में पंजीकृत 20,304 अभ्यर्थियों में से 12,730 ने परीक्षा दी, जबकि 7,574 अनुपस्थित रहे। इस तरह परीक्षा में 62.70 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। अभ्यर्थियों के मुताबिक, सामान्य अध्ययन में इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था और समसामयिक घटनाओं से जुड़े सवाल पूछे गए।

वहीं, डीआई में आंकड़ों पर आधारित सवालों को हल करने में अधिक समय लगा। गणित के कुछ सवाल अपेक्षाकृत सरल रहे, लेकिन सामान्य ज्ञान का स्तर कठिन रहा। करेंट अफेयर्स में वर्ष 2025 और 2026 की घटनाओं से जुड़े प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन


गजरौला से परीक्षा देने आए अरुण ने बताया कि पेपर ठीक था, लेकिन पिछली पीईटी परीक्षाओं की तुलना में इसका स्तर कठिन लगा। जीएस और डीआई के सवाल घुमाकर पूछे गए थे। मुजफ्फरनगर से आए पुष्पेंद्र कोहली ने बताया कि करेंट अफेयर्स के सवाल हाल के वर्षों की घटनाओं से जुड़े थे। डीआई के लंबे सवाल अधिक कठिन लगे।

हाथरस से आए अनुज शर्मा ने बताया कि गणित के सवाल सरल थे, लेकिन सामान्य ज्ञान काफी मुश्किल पूछा गया था। हिंदी और अंग्रेजी के सवाल भी कठिन लगे। वहीं, मुजफ्फरनगर से आए विराट ने बताया कि उन्हें पेपर में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। वह पहले भी पीईटी उत्तीर्ण कर चुके हैं और इस बार दोबारा परीक्षा दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें