डासना में लोगों ने सड़क पर इधर-उधर घूम रहे एक युवक को पकड़ लिया और ड्रोन मैन बताकर पिटाई की। मौके पर पहुंची वेव सिटी ने युवक को बंधनमुक्त कराया और ग्रामीणों को कार्रवाई की चेतावनी दी। पूछताछ में बंधक युवक ने अपना नाम पिंकी कुमार (31) निवासी गांव त्योडी थाना पहासू जनपद बुलंदशाह बताया। पहासू थाने से संपर्क कर पिंकी के परिजनों से बातचीत की गई। परिजनों ने बताया कि पिंकी कुमार सुल्फा और भांग पीने का आदी है घर में कई-कई दिन नहीं लौटता।
पिछले चार दिनों से नशे में ही इधर-उधर भटक रहा है। पुलिस जांच में पिंकी कुमार का कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं है। वेव सिटी एसीपी प्रियश्री पाल ने बताया कि बंधक बनाकर युवक को पीटने वालों की वायरल वीडियो से पहचान की जा रही है। पिंकी के परिजन तहरीर देंगे तो मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी।