फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 10 दिनों से लोगों को नहीं मिल रहा पानी, हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

साहिबाबाद। घरों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होने का असर अब लोगों की जेब पर भी पड़ने लगा है। गंगाजल की सप्लाई बंद होने से टीएचए के कई इलाकों में लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। कहीं नलों से पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा तो कहीं गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। ऐसे में परिवारों को पीने के पानी से लेकर खाना बनाने तक के लिए बाजार पर निर्भर होना पड़ रहा है। पानी खरीदने और टैंकर मंगाने में लोगों को रोजाना 200 से 250 रुपये तक प्रतिदिन खर्च करने पड़ रहे हैं।

वैशाली निवासी डॉ. सुनील वैद्य ने बताया कि सेक्टर-3 में पिछले चार दिनों से मुख्य पेयजल लाइन में लीकेज है। इससे हजारों लीटर पानी सड़कों और नालियों में बह रहा है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। उन्होंने बताया कि राधेश्याम पार्क में भी गंदे पानी की आपूर्ति से लोग परेशान हैं। स्वच्छ पानी के लिए लोगों को निजी टैंकर और पानी खरीदना पड़ रहा है। वसुंधरा सेक्टर-3 निवासी राजकुमार ने बताया कि करीब 10 दिनों से इलाके में गंगाजल नहीं आ रहा है। नगर निगम के नलकूप भी खराब होने के कारण पानी की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की थी। इससे हर दिन करीब 200 से 250 रुपये खर्च हो रहे हैं। आलम यह है कि त्योहार के समय में लोगों की जेबों पर पड़ रहा अतिरिक्त बोझ त्योहार का बजट बिगाड़ रहा है।
विज्ञापन



फ्लोर के हिसाब से डिलीवरी के पैसे चार्ज कर रहे डिलीवरी बॉय
पेयजल संकट के बीच बोतलबंद पानी की डिलीवरी भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। बाजार से पानी खरीदने के बाद उसे घर तक पहुंचाने के लिए भी अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। लोगों के मुताबिक, डिलीवरी करने वाले कर्मचारी बोतल को फ्लोर तक पहुंचाने के लिए प्रति फ्लोर पांच रुपये अतिरिक्त चार्ज कर रहे हैं। ऐसे में एक परिवार को यदि पांचवीं मंजिल पर रहता है तो उन्हें केवल फ्लोर तक पानी पहुंचाने के लिए ही 25 से 30 रुपये अतिरिक्त देने पड़ रहे हैं। महीने के हिसाब से यह रकम 750 से 900 रुपये तक पहुंच जाती है। लोगों का कहना है कि पेयजल संकट से दोहरी मार पड़ रही है। एक तरफ पानी खरीदने पर रोजाना 200 से 250 रुपये खर्च हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ घर की मंजिल तक बोतल पहुंचाने के लिए अलग से शुल्क देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-
क्या बोले अधिकारी
पंपों की मरम्मत की जा रही है, जिन इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित होती है, वहां टैंकर से आपूर्ति कराई जा रही है।- सोमेंद्र तोमर, अवर अभियंता जलकल विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें