साहिबाबाद। शहर की हवा हर दिन जहरीली हो रही है। बीते 24 घंटे के अंतराल में शहर का एक्यूआई 49 अंक बढ़ा और रविवार के मुकाबले सोमवार को गाजियाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 289 दर्ज किया गया। गाजियाबाद के चार स्टेशन ऐसे रहे जो बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किए गए। हवा की गुणवत्ता किस कदर खराब है कि सोमवार को सड़कों पर निकले लोगों ने गले में खराश और आंखें में जलन महसूस की। सोमवार की सुबह हल्की धूप निकली लेकिन बाद में कुहासा छाया रहा। लोगों ने गले में खराश और सीने में भारीपन महसूस किया। गाजियाबाद के चार इलाके रेड जोन में दर्ज किए गए। इनमें न्यू तहसील-लोनी- का एक्यूआई 385 जो कि बेहद खराब बल्कि गंभीर श्रेणी के निकट दर्ज किया गया। लोनी 339, संजयनगर-332 और खोड़ा 319 एक्यूआई रहा जो कि बेहद खराब श्रेणी में आते हैं।
इनसेट
रेड जोन में है इलाके की हवा तो घर से निकलने में करें परहेज
आपके इलाके की हवा यदि लाल श्रेणी में है तो घर से बाहर निकलने में परहेज करें। चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ प्रदूषण नियंत्रण अधिकारियों का कहना है कि एक्यूआई के अधिक होने पर गर्भवती महिला, बुजुर्ग और बच्चों को घर से कम से कम बाहर निकलना चाहिए। बाहर निकले हुए मास्क का प्रयोग बेहद जरूरी है ताकि सांस के जरिए धूल में घुले पीएम-2.5 के कण शरीर के अंदर प्रवेश न कर सके। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह का कहना है कि सोमवार को दिल्ली एनसीआर के मुकाबले गाजियाबाद का एक्यूआई फिर भी कम रहा, बावजूद इसके हवा खराब रही
इनसेट
गाजियाबाद के स्टेशनों का एक्यूआई
गोविंदपुरम-112
इंदिरापुरम-299
लोनी-339
न्यू तहसील-लोनी- 385
वसुंधरा-297
वेद विहार-250
संजयनगर-332
वेव सिटी-296
खोड़ा - 319