फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: टीएचए के कई इलाकों में लोगों को नहीं मिला पर्याप्त पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीएचए के कई इलाकों में बृहस्पतिवार को कम प्रेशर से पानी की आपूर्ति हुई। कम दबाव से पानी आने की वजह से वसुधरा, इंदिरापुरम के न्यायखंड और अभयखंड में ऊपरी मंजिल पर रहने वाले लोगों को पानी नहीं मिल सका। लोेगों का कहना है कि नगर निगम में बार-बार शिकायत करने के बाद भी पानी की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। लोग मजबूरन बाजार से बोतल बंद पानी मंगाकर घरेलू कामकाज कर रहे हैं।
विज्ञापन

वसुंधरा सेक्टर दो निवासी कमल ने बताया कि कॉलोनी में कम दबाव से पानी की आपूर्ति हुई, जिसकी वजह से ऊपर टंकी में पानी नहीं गया। इसलिए बाल्टी में पानी भरकर ही रखना पड़ा। कई दिनों से कम प्रेशर से ही पानी आ रहा है। जब पानी खत्म हो जाता है। तो बाजार से बोतल बंद पानी खरीदकर काम कर रहे हैं।
इंदिरापुरम अभयखंड निवासी अमीना ने बताया कि कॉलोनी में कई दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही थी। बृहस्पतिवार को पानी तो आया, लेकिन पानी का दबाव इतना कम था कि पानी टंकी तक में नहीं भरा गया। अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर का कहना है कि पर्याप्त पानी की आपूर्ति की जा रही है। जहां कम दबाव से पानी पहुंचा है, वहां भी पर्याप्त पानी आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें