मोदीनगर। पानी का बिल अधिक आने पर धर्मपुरी कॉलोनी के लोगों ने नगर पालिका परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है कि पानी का बिल बढ़ाकर भेजा गया है। बिल में सुधार नहीं होने पर पालिका गेट पर धरना देने की चेतावनी दी गई है।
धर्मपुरी कॉलोनी निवासी राजबीरी, विक्रम, सुंदर और रंजीत ने बताया कि पालिका से पानी का बिल 300 से रुपये भेजा जाता था। अब बिल 3000 से 5000 के बीच आ रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। इस बात की शिकायत करने कॉलोनी के लोग पालिका में गए, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका है। एसडीएम से इसकी शिकायत की गई है। एसडीएम ने पालिका के अधिकारियों को समाधान कराने के आदेश दिए हैं।