फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फास्टैग के झंझट में उलझे रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फास्टैग के झंझट में उलझे रहे लोग, 250 अधिक को देना पड़ा दोगुना टोल
विज्ञापन

गाजियाबाद। फास्टैग लागू होने के दूसरे दिन भी 250 से अधिक लोगों ने नेशनल हाईवे-9 स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर आरक्षित लेन को पकड़ लिया। वाहन पर फास्टैग न लगे होने की स्थिति में उन्हें निर्धारित दर से दोगुना टोल देना पड़ा। कुछ लोग दोगुना टोल देने को लेकर कर्मचारी से उलझते भी रहे। उधर, फास्टैग के लिए आरक्षित लेन में भी सोमवार को जाम देखने को मिला। वाहन पर फास्टैग लगे होने के बाद वॉलेट में निर्धारित धनराशि उपलब्ध नहीं थी, जिसके चलते काफी लोग टोल कर्मियों से बहस करते रहे। कुछ ने यह कहकर बचाव भी किया कि उन्हें नहीं पता था कि फास्टैग लगवाने के बाद उन्हें रिचार्ज भी करवाना पड़ा। ऐसे करीब 50 से अधिक लोग डेबिट कार्ड के जरिए टोल शुल्क अदा किया।
सोमवार सुबह से रात करीब आठ बजे छिजारसी टोल से 15 हजार वाहन गुजरे, जिनमें से 60 फीसदी फास्टैग की लेन लगे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों ने फास्टैग की लेन में वाहनों की संख्या बढ़ने पर राहत की सांस ली, लेकिन वॉलेट में पर्याप्त धनराशि न होने और लोगों के बहस करने के कारण फास्टैग की लेन में भी जाम लगा रहा। मौके पर स्थिति को देखते हुए पहले से पुलिस बल तैनात था लेकिन फिर भी कुछ लोगों को समझाने में टोल अधिकारियों को पसीने छूट गए। कई दफा हालात कुछ ऐसे हो गए कि टोल की लेन में भी करीब पांच मीटर लंबा जाम लग गया। हालांकि ऐसी स्थिति में बाकी वाहनों को दूसरी लेन में शिफ्ट कर जाम खुलवाया गया। एनएचएआई के डीजीएम मुदित गर्ग का कहना है कि अब असल दिक्कत इस बात को लेकर खड़ी हो रही है कि गाड़ी पर फास्टैग है लेकिन उनके वालेट में इतनी धनराशि नहीं है कि टोल शुल्क अदा किया जा सके। ऐसे में लोगों से वाहन अलग खड़ा कर डेबिट या क्रेडिट कार्ड से शुल्क देने को कहा जाता है तो वो बहस करने लगते हैं। इससे पीछे वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। खैर धीरे-धीरे हालत सुधर रहे हैं। अगले कुछ दिनों में इसमें और सुधार होगा, जब लोग फास्टैग से अच्छी तरह से परिचित हो जाएंगे। ध्यान रहे कि छिजारसी टोल की 20 टोल बूथ लेन में से अंदर की 10 लेन को फास्टैग वाहनों के लिए आरक्षित किया गया है। शेष बाहर की तरफ की 10 लेन कैश काउंटर के तौर पर पहले की तरह संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
ईस्टर्न पेरिफेरल पर भी गलत लेन में पहुंचे वाहन
कुंडली से पलवल तक जाने वाले ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर भी सोमवार को 40 से अधिक वाहन गलत लेन पर पहुंचे, जिन्हें दोगुना टोल अदा करना पड़ा। दुहाई और डासना में टोल की चार एंट्री और आउट प्वाइंट के एक टोल बूथ की लेन को कैश काउंटर के लिए रखा गया है, जबकि अन्य लेन सिर्फ फास्टैग के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें