फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बुनकर मार्ट के कार्य में लापरवाही पर कंपनी पर पेनल्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। भारत मंडपम के तर्ज पर विकसित किए जा रहे बुनकर मार्ट के कार्य में लापरवाही करने वाली कंपनी पर पेनल्टी लगेगी। सोमवार को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल मधुबन बापूधाम में बन रहे इस मार्ट के निरीक्षण के लिए पहुंचे, जहां जरूरत के हिसाब से श्रमिकों की संख्या कम देखने के बाद उन्होंने नाराजगी जताई और कार्य कर रही है कंपनी शालीमार कॉर्प पर कार्रवाई कर पेनल्टी लगाने के लिए कहा। उन्होंने इस कार्य में लापरवाही करने वाले प्राधिकरण के कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने अभियंताओं को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से साइट पर उपस्थित रहकर कार्य पर नजर रखें।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक्सपो सेंटर बनाने की तैयारी

जानकारी के अनुसार बुनकर मार्ट व कन्वेंशन सेंटर लगभग 115 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने बताया कि इसे तैयार कर बुनकरों, शिल्पकारों व हस्तशिल्प से जुड़े कारीगरों को स्थायी मंच उपलब्ध कराना है। इससे उनके उत्पाद राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच सकें। उन्होंने बताया कि इस सेंटर में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक्सपो, प्रदर्शनी, व्यापारिक आयोजन व सम्मेलन आयोजित किए जा सकें, इस प्रकार से तैयार किया जा रहा है। यहां एक्सपो हॉल, दुकानों के साथ स्टॉल की व्यवस्था भी है। इसके साथ करीब 560 क्षमता का ऑडिटोरियम समेत अन्य सुविधाओं को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें