राजनगर एक्सटेंशन स्थित अल्फा क्रिकेट मैदान में आयोजित राजपति मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट
- फोटो : credit
गाजियाबाद। अल्फा क्रिकेट मैदान में चल रहे राजपति मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को तिलक नगर क्रिकेट क्लब और पेलीकन क्रिकेट क्लब के बीच लीग मैच खेला गया। मैच में पर्व की शतकीय पारी से पेलीकन क्लब की टीम नौ विकेट से विजेता बनी।
पेलीकन क्लब ने टॉस जीतकर तिलक नगर क्लब को बल्लेबाजी का मौका दिया। तिलक नगर क्रिकेट क्लब ने 40 ओवर में छह विकेट खोकर 256 रन बनाए। कनव गंभीर ने नाबाद 100, गौरव ने 90 और हितेश ने 21 रन बनाए। विरोधी टीम से गवनीश खुराना दो विकेट लिए। पेलीकन क्लब ने 25.3 ओवर में एक विकेट खोकर 257 रन बना लिए। पर्व ने नाबाद 108, विकास राय ने 84 और विकास ने 56 रन बनाए। तिलक नगर टीम से केवल अथर्व ने एक विकेट लिया। पर्व को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।