हापुड़। जिले के 10 केंद्रों पर 12 अक्तूबर को पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में कुल 4536 अभ्यर्थी भाग लेंगे। केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए आयोग से सीसीटीवी कैमरे सहित परीक्षा से संबंधित जरूरतों को पूरा करने वाले स्कूलों की सूची मांगी गई थी। छात्रों की संख्या को ध्यान में रखते हुए हापुड़ में दस केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा होगी।
पहली पाली की परीक्षा सुबह आठ से 11:30 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से 4:30 बजे तक होगी। शहरी क्षेत्र में परीक्षा केंद्र अधिक बनाए गए हैं। पहली पाली के लिए सुबह आठ बजे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। 8:45 बजे गेट बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक आयोजित होगी। दूसरी पाली के लिए एक बजे केंद्र पर पहुंचना जरूरी होगा। 1:45 बजे गेट बंद कर दिया जाएग, परीक्षा का आयोजन ढाई से 4:30 बजे तक होगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.श्वेता पूठिया ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न कराई जाएंगी।