फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेलों में बंदियों के लिए बनेंगे पीसीओ

Mon, 16 May 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
यूपी की जेलों में बनेंगे पीसीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 यूपी की जेलों में अब पीसीओ बूथ बनेंगे, जिनसे बंदी परिजनों से फोन पर बात कर सकेंगे। मिलाई के लिए बनी जालियां भी हटाई जाएंगी। इसके अलावा जेलों के अंदर भी परिजन बंदियों से मिल सकेंगे।
विज्ञापन


यह जानकारी प्रदेश के जेल मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने दी। रविवार को वह डासना जेल का निरीक्षण करने और बंदीरक्षक एसोसिएशन के कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।
जेल मंत्री ने बताया कि जेल में बंदियों के परिजनों के फोन नंबर नोट रहेंगे, उन्हीं नंबरों पर बात होगी, जिसकी रिकॉर्डिंग भी की जाएगी।

ताकि इस व्यवस्था का कोई गलत इस्तेमाल न कर सके। उन्होंने बताया कि जेलों केअंदर भी मिलाई स्थल बनाने की तैयारी है, जिसमें बंदी परिजनों से आमने-सामने भी मिल सके। यह बताते हुए जेल मंत्री भावुक हो गए कि बहुत से बंदी ऐसे हैं जिनकी बेटियां या बेटे बहुत छोटे थे, जब वह जेल गए। अब वह बड़े हो गए हैं, उनकी आमने-सामने मिलने की इच्छा होती है, उनके दर्द को महसूस करते हुए यह व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


जेल मंत्री ने बताया कि करीब 3500 बंदियों को जल्द ही जेलों से रिहा किया जाएगा। यह बंदी वह हैं, जिनकी जमानती न होने और पैसों के अभाव में जमानत नहीं हो पा रही, इसके अलावा कुछ बुजुर्ग और वह लोग हैं जो 14 साल से ज्यादा सजा काट चुकेहैं और जेल में उनका चाल चलन अच्छा है।

ऐसे लोगों की लिस्ट बनाई जा रही है। इसके लिए कोर्ट से अनुमति ली जाएगी। अनुमति के बाद इसे क्रियान्वयन किया जाएगा। वाराणसी, देवरिया और बदायूं की जेलों में हुए बवाल के सवाल पर जेल मंत्री ने कहा कि जो दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है और की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन जेल नंबरदारों पर बंदी मारपीट के आरोप लगाते हैं, उन नंबरदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

बंदीरक्षक एसोसिएशन में ज्यादा थे बाहरी लोग
बंदीरक्षक एसोसिएशन के 18 साल बाद हुए चुनाव में कांस्टेबल प्रमोद यादव को महामंत्री बनाया गया है। रविवार को उनके कैंप कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें डासना जेल कर्मचारियों और अधिकारियों से ज्यादा बाहरी लोग थे, यह बात जेलकर्मियों में चर्चा का विषय बनी रही।

जल्द होगा तीन जेलों का उद्घाटन
जेल मंत्री ने बताया कि यूपी में तीन जेलें और बनकर तैयार हो गई हैं। यह जेलें हैं, कासगंज, बागपत और आजमगढ़। तीनों जेलों का जल्द ही वह उद्घाटन करेंगे।

जेलों में रिसाइकिल होगा पानी, 40 जेलों में लगे आरओ
जेल मंत्री ने कहा कि जेलों में पानी को राइसाइकिलिंग की व्यवस्था की जा रही है। पानी बचाने के लिए बंदियों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा बंदियों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से 40 जेलों में आरओ लगाए गए हैं। बाकी में काम चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें