फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में निजी चिकित्सक भी देखेंगे मरीज

Fri, 05 May 2017 09:54 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
Doctor - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे हैं। ऐसे में सरकार ने चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए नया प्लान बनाया है। अगर सब कुछ योजनाबद्ध तरीके से चला तो प्राइवेट चिकित्सक भी सरकारी अस्पतालों में मरीज देखेंगे।
विज्ञापन


सरकार ने सभी जिलों से ऐसे चिकित्सकों की लिस्ट मांगी है जो स्वेच्छा से सरकारी अस्पताल में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं। इसके लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) से भी वार्ता करने की सलाह दी गई है।

जिला अस्पताल से लेकर स्वास्थ्य केंद्रों तक चिकित्सकों की कमी है। खासकर विशेषज्ञ चिकित्सकों को टोटा है। ऐसे में सरकार चाहती है कि निजी चिकित्सक अपनी इच्छा से स्वास्थ्य केंद्रों पर कुछ घंटे मरीजों का चेकअप करें। सरकार को उम्मीद है कि प्राइवेट चिकित्सक सरकार की इस पहल पर आगे आएंगे।
विज्ञापन


खासकर न्यूरो सर्जन, नेफ्रोलॉजिस्ट जैसी सुपर स्पेशियलिटी के चिकित्सक के भी मिलने की संभावना है। उधर, शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जल्द ही आईएमए के चिकित्सकों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें इच्छुक चिकित्सकों की लिस्ट मांगी जाएगी।

गाजियाबाद में 50 से अधिक चिकित्सकों की कमी
गाजियाबाद के तीनों अस्पतालों  के साथ सीएचसी-पीएचसी को मिलाकर जनपद में करीब 50 से अधिक चिकित्सकों की कमी है। संयुक्त जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर को बीते पांच वर्षों से विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं मिल पा रहे हैं। ट्रामा सेंटर में गंभीर केस आते हैं, जिसके लिए न्यूरो सर्जन का होना जरूरी है।

इसके अलावा जले हुए मरीज, तेजाब पीड़ित और गंभीर चोटों वाले मरीजों के लिए प्लास्टिक सर्जन की जरूरत है।


शासनादेश प्राप्त हो गया है। जल्द ही आईएमए के चिकित्सकों के साथ बैठक की जाएगी। इसमें जो भी इच्छुक चिकित्सक मिलेंगे, उनकी लिस्ट बनाकर शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. अजेय अग्रवाल, सीएमओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें