फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: पांच डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र पर लगेगा मेला, जानें टाइमिंग और किन-किन जिलों में होगा आयोजन

Sat, 27 Dec 2025 10:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

स्थानीय स्तर पर लगने वाले इस मेले में लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। आवेदकों को पहले आओ–पहले पाओ के आधार पर टोकन प्रदान किए जाएंगे तथा उसी क्रम में लंबित फाइलों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद के क्षेत्राधिकार में आने वाले चार डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर पासपोर्ट मेला आयोजित किया जाएगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप ने बताया कि यह विशेष अभियान विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देशों पर चरणबद्ध रूप से संचालित किया जा रहा है।

विज्ञापन


मेला बागपत, अलीगढ़, मुज्जफरनगर, हाथरस और सहारनपुर में शाम तीन बजे से लेकर पांच बजे तक लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 29 और 30 दिसंबर को बागपत, पांच छह जनवरी को अलीगढ़, छह सात जनवरी को मुज्जफरनगर, सात से आठ जनवरी को हाथरस और आठ और नौ जनवरी को सहारनपुर में यह मेला लगेगा। अनुज स्वरूप ने बताया कि जिन आवेदकों की फाइलें लंबित हैं, उनको इसके लिए गाजियाबाद क्षेत्रीय पासपोर्ट सेवा केंद्र नहीं आना होगा। स्थानीय स्तर पर लगे इस मेले में इनका समाधान हो जाएगा। आवेदकों को पहले आओ–पहले पाओ के आधार पर टोकन प्रदान किए जाएंगे तथा उसी क्रम में लंबित फाइलों का निस्तारण किया जाएगा। सभी आवेदक दस्तावेजों की मूल प्रति और छायाप्रति के साथ उपस्थित रहना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें