फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बस नहीं मिलने से परेशान रहे यात्री यात्री, दोपहर बाद चलीं ई-बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के दौरान रोडवेज की 250 बसें दोपहर 12:30 बजे तक नहीं चलीं। मोहननगर पर डायवर्जन होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री अपने गंतव्य तक पैदल गए। मोहननगर बस अड्डा से चलने वाली 51 बसों को गाजियाबाद से चलाया गया, ऐसे में मेरठ और बुलंदशहर जाने वाले यात्री बस का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर आगमन से पहले रोडवेज के बसों के पहिये थम गए। आनंद विहार और कश्मीरी गेट से उत्तराखंड, हरिद्वार, ऋषिकेश, कोटद्वार सहित अन्य जगहों के लिए चलनी वाली 200 बसें नहीं चलीं। कौशांबी बस अड्डा से 49 बसें नहीं चली। कोई परिवार तो कोई अपने बैग और सामान के साथ अपने गंतव्य की ओर पैदल गए।
ग्रेटर नोएडा के राम नरेश ने बताया कि आनंद विहार जाना था, मगर मोहननगर पर रूट डायवर्जन होने से वहीं पर उतार दिया गया। मोहननगर से वसुंधरा लाल बत्ती तक पैदल चलने के बाद भी कोई सवारी वाहन नहीं मिले। ऐसे में साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र से महाराजपुर होते पैदल आनंद विहार तक जाना हुआ। कौशांबी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शिव बालक ने बताया कि दोपहर 12:30 बजे तक संचालन बंद रहा, प्रधानमंत्री के जाने के बाद संचालन शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन




36 ई-बसों का हुआ संचालन
प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान सुबह के समय शहर की रूट पर ई-बसों का संचालन बंद रहा। दोपहर बाद शहर के गोविंदपुरी, मसूरी, दादरी, गोविंदपुरम और लोनी रूट पर कुल 36 ई-बसें चलीं।
अतिरिक्त डिपो प्रभारी ने बताया कि मोहननगर पर डायवर्जन होने की वजह से पहले चरण में ई-बसें नहीं चली। दोपहर में दूसरे चरण में 36 बसों का संचालन किया गया।





साहिबाबाद-गाजियाबाद तक नहीं चली नमो भारत

रविवार सुबह आठ बजे से दोपहर 12:30 बजे तक साहिबाबाद-गाजियाबाद तक नमो भारत ट्रेन का संचालन बंद रहा। गाजियाबाद-मेरठ साउथ तक सामान्य नमो भारत का परिचालन होता रहा। साहिबाबाद से संचालन बंद होने से मेरठ जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। कई यात्री साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर पहुंचे, मगर संचालन बंद होने की वजह से उन्हें नमो भारत ट्रेन पकड़ने के लिए मोहननगर तक पैदल जाना पड़ा। इसके बाद वहां से ऑटो या कैब से गाजियाबाद आरआरटीएस स्टेशन पहुंचने के वह अपने गंतव्य के लिए गए। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोपहर 12:30 बजे से साहिबाबाद से नमो भारत ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें