फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Namo Bharat Train: नमो भारत स्टेशन पर अब 24 घंटे खाद्य पदार्थ खरीद सकेंगे यात्री, स्मार्ट लॉकर की भी सुविधा

Wed, 26 Feb 2025 09:17 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

यात्रियों को एक ही स्थान पर आवश्यक उत्पादों जैसे भोजन, पेय पदार्थों, ताजा स्नैक्स, इंपोर्टेड स्वादिष्ट उत्पाद और किराने के सामान सहित पर्सनल केयर संबंधी उत्पाद खरीदने की सुविधा मिल सकेगी। नमो भारत स्टेशनों पर कई अन्य नई सुविधाएं भी जल्द शुरू करने की तैयारियां जारी हैं।
विज्ञापन
स्टेशन पर खुला खाद्य पदार्थ का स्टोर - फोटो : X @NamoBharatDelMT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की सुविधा के लिए गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन पर ग्रॉसरी से लेकर क्विक मील यानी तैयार खाद्य पदार्थ खरीदने के लिए स्टोर खोल दिए गए हैं। यहां सातों दिन 24 घंटे यात्री खरीदारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि स्टेशन पर यात्रियों के लिए अन्य यात्री केंद्रित सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। यह एक ऐसा स्टोर है जहां यात्रियों को एक ही स्थान पर आवश्यक उत्पादों जैसे भोजन, पेय पदार्थों, ताजा स्नैक्स, इंपोर्टेड स्वादिष्ट उत्पाद और किराने के सामान सहित पर्सनल केयर संबंधी उत्पाद खरीदने की सुविधा मिल सकेगी। कामकाजी लोगों, छात्रों और अन्य यात्रियों को यात्रा के दौरान ताजे भोजन की सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन

स्टोर पर खरीदारी के लिए डिजिटल भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है। इसी कड़ी में साहिबाबाद, गाजियाबाद और आनंद विहार आदि स्टेशनों पर विभिन्न आउटलेट्स खोले गए हैं, जिनमें अमूल, नेस्कैफे, कोका-कोला, इटालियन बॉक्स, एफ एंड बी वेंडिंग मशीन आदि शामिल हैं। इसके साथ ही स्टेशनों पर यात्रियों के लिए एटीएम और स्मार्ट लॉकर की सुविधा भी उपलब्ध की गई है। नमो भारत स्टेशनों पर कई अन्य नई सुविधाएं भी जल्द शुरू करने की तैयारियां जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें