फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: यात्री बोले...कुछ भी हो समय से चलाओ लोकल ट्रेन, हमारी ड्यूटी प्रभावित हो रही

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दैनिक यात्री संघ ने लोकल ट्रेनों के लगातार देरी से चलने की वजह से फिर नाराजगी प्रकट की है। उन्होंने रेल मंत्री से मिलने का समय मांगा और कहा कि कुछ भी हो...लोकल ट्रेनों को समय से चलाओ, ताकि हमारी ड्यूटी प्रभावित न हो। हमारी रोजी रोटी की सरकार को चिंता करनी चाहिए।
विज्ञापन

दैनिक यात्री संघ के सक्रिय सदस्य शुभम ने बताया कि ईएमयू, मेमू समेत तमाम लोकल ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो से ढाई घंटे तक रोजाना देरी से चल रही हैं। नियमित और स्पेशल ट्रेनों को निकालने के चक्कर में लोकल ट्रेनों को घंटों तक रोका जा रहा है। यह उचित नहीं है। हजारों, लाखों लोगों की जीविका पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर के यात्रियों में इसको लेकर भारी नाराजगी है। ऐसे ही हालात रहे तो लोग भूखे मर जाएंगे। नौकरियां चली जाएंगी। बड़ी तादाद में लोग ऐसे हैं, जिनके लिए ट्रेन के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है। दैनिक यात्री रिजवान ने बताया कि रेल मंत्री से मिलने का समय मांगा है। बिंदुवार सभी समस्याएं मंत्री को बताई जाएंगी।
सवा घंटा देरी से आई हाथरस किला मेमू
दिल्ली-हाथरस किला मेमू सोमवार शाम को अपने निर्धारित समय से सवा घंटे देरी से गाजियाबाद पहुंची। इसको यहां शाम पौने सात बजे पहुंचना था लेकिन यात्रियों को इसका आठ बजे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली-अलीगढ़ ईएमयू एक घंटा, नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू 47 मिनट, तिलक ब्रिज मेमू आधा घंटा देरी से आई। इसके अलावा नई दिल्ली त्योहार स्पेशल पौने चार घंटे, आनंद विहार टर्मिनल डेढ़ घंटा, चंपारण सत्याग्रह साढ़े पांच घंटे, शकूरबस्ती त्योहार स्पेशल चार घंटे, नई दिल्ली विशेष किराया साढ़े पांच घंटे, आनंद विहार टर्मिनल फेयर सवा सात घंटे देरी से आई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें