फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: व्यापार में रुपयों के बंटवारे पर भिड़े पार्टनर, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र के प्रह्लादगढ़ी स्थित संसारा वेंचर्स फार्म हाउस के कारोबारी के साझेदार रुपयों के आपसी बंटवारे को लेकर आपस में ही भिड़ गए। कारोबारी तजिंदर सिंह और उनके बेटे सुखविंदर सिंह पर उन्हीं के व्यापार में पार्टनर पुनीत उर्फ बॉबी अग्रवाल और उनके भाई रोहित अग्रवाल ने अपने साथियों संग मिलकर रॉड और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। यह आरोप गंभीर रूप से घायल हुए कारोबारी तजिंदर सिंह के बेटे गुरप्रीत सिंह ने लगाए हैं। विवाद दो मई की रात करीब 10ः40 बजे का है, जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पुलिस ने पुनीत, रोहित, अमित, सचिन, राज और करीब 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि तजिंदर सिंह, उनके भाई अजीत सिंह, पुनीत उर्फ बॉबी और उनका भाई रोहित अग्रवाल संसारा वेंचर्स फर्म में साझेदार हैं। अथर्व और वेदा नाम से दो बारातघर भी इनके संचालित होते हैं। कई वर्षों से दोनों पक्ष कारोबार में साझेदार हैं। दी गई तहरीर में वसुंधरा सेक्टर पांच स्थित ऑलिव काउंटी निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पिछले करीब तीन-चार दिन से उनके पिता और बाकी पार्टनर के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। दो मई की रात करीब 10ः40 बजे पुनीत और रोहित ने उनके पिता तजिंदर को घेरकर उनसे मारपीट शुरू कर दी। लोहे की रॉड मारकर उनका सिर फोड़ दिया। बताया कि पिता के सिर की हड्डी में 14 टांके आए हैं और वर्तमान में निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। वहीं, मारपीट के दौरान बातचीत करने पहुंचे उनके भाई सुखवीर सिंह को भी पीटकर घायल कर दिया। यहां तक कि बीच-बचाव करने आए फार्म हाउस कर्मी कुलदीप सिंह और बलविंदर सिंह भी चोटिल हो गए। एसीपी ने बताया कि जब मामले की जांच की गई तब शुरुआत में रुपयों के बंटवारे को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें