फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: टूटे डिवाइडर की मरम्मत के लिए लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। लाल कुआं से लेकर मोहन नगर होते हुए यूपी बॉर्डर तक जो सड़क बनी हुई है, उसके हिंडन नहर के पास स्वामी विवेकानंद प्रतिमा के सामने बने फुट ओवर ब्रिज के नीचे जो डिवाइडर बना हुआ है, वह दो-तीन जगह से टूटा हुआ है। ऐसे में स्थानीय निवासियों ने निर्माण विभाग सहायक अभियंता डीके शर्मा से हिंडन नहर के पास सड़क डिवाइडर की मरम्मत कराने के लिए शिकायती पत्र दिया है। स्थानीय निवासी और शिकायतकर्ता डॉ. सुनील वैद ने बताया कि यहां पर डिवाइडर टूटने के चलते लोग गलत तरीके से अपने वाहनों के साथ सड़क पार कर रहे हैं। इतना ही नहीं पैदल चलने वाले भी सड़क पार करने के लिए टूटे डिवाइडर के बीच के स्पेस का इस्तेमाल कर रहे हैं। लोगों की इन गतिविधियों से सड़क पर हादसे होने का खतरा भी बढ़ रहा है। ऐसे में उन्होंने अपनी शिकायत में जल्द से जल्द डिवाइडर को ठीक कराने की मांग की है। ताकि सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें