फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: धार्मिक यात्रा में शामिल लोगों ने ई-रिक्शा चालक को पीटा, महिला के पैर में टक्कर के बाद हुआ विवाद

Fri, 09 Oct 2026 01:39 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

घटना शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे की है। दिल्ली की तरफ से आ रही धार्मिक यात्रा में शामिल एक महिला के पैर में ई-रिक्शा की टक्कर लग गई। इसके बाद यात्रा में शामिल लोगों ने ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
ई-रिक्शा चालक को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम दिल्ली की ओर से आ रही धार्मिक यात्रा के दौरान एक महिला के पैर में ई-रिक्शा की टक्कर लगने पर विवाद हो गया। आरोप है कि धार्मिक यात्रा में शामिल लोगों ने ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट की। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे की है। दिल्ली की तरफ से आ रही धार्मिक यात्रा में शामिल एक महिला के पैर में ई-रिक्शा की टक्कर लग गई। इसके बाद यात्रा में शामिल लोगों ने ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट की।

सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें