फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: सीजेपी के चलो दिल्ली आह्वाहन के बाद यूपी बॉर्डर पर सख्ती, भारी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात

Fri, 09 Oct 2026 12:27 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

सीजेपी के आंदोलन को देखते हुए दिल्ली से सटे गाजीपुर बॉर्डर पर भारी तादाद में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।  गाड़ियों को चेक करके दिल्ली की ओर जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
सीजेपी प्रदर्शन को लेकर यूपी बॉर्डर पर सख्ती, पुलिस बल तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने 10 अक्टूबर को 'चलो दिल्ली' का आह्लान किया है। संगठन ने देशभर के युवाओं, छात्रों और आम लोगों से दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। इस आंदोलन का मुख्य मुद्दा मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं का विरोध है।

विज्ञापन


सीजेपी के आंदोलन को देखते हुए दिल्ली से सटे गाजीपुर बॉर्डर पर भारी तादाद में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।  गाड़ियों को चेक करके दिल्ली की ओर जाने दिया जा रहा है। पुलिस सीजेपी आंदोलन में शामिल होने जा रहे लोगों को दिल्ली की सीमा पर रोक रही है। दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस का सख्त पहरा है। डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल का कहना है, पुलिस दिल्ली जाने वाले वाहनों और लोगों पर पैनी नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें