फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्रेसवार्ता में हुए हंगामे के बाद विधायक के खिलाफ और पक्ष में हुई पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी (गाजियाबाद)। 5 अगस्त को दो नंबर स्थित एक रेस्टॉरेंट में प्रेसवार्ता के दौरान हुए हंगामे के बाद लोनी विधायक नंदकिशोर के पक्ष और विपक्ष में गुट बन गए हैं। मंगलवार को इन गुटों ने अलग-अलग पंचायतों का आयोजन किया। इन पंचायतों में विधायक के समर्थन और विरोध में आवाज उठाई गई।
विज्ञापन

रिस्तल और निठौरा गांवों में विधायक के समर्थन में पंचायतें हुईं। निठौरा गांव में बिजेंदर बैसला के घर हुई पंचायत की अध्यक्षता धीरा प्रधान ने की। वक्ताओं ने लोनी में सौहार्द और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिशों को बर्दाश्त न करने की बात कही। उन्होंने प्रेस वार्ता करने वालों को ‘समाज का जयचंद’ बताया। पंचायत में पुलिस से जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। कुछ लोगों ने आरोपी के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग भी की। रिस्तल गांव में लीलू प्रधान के घर हुई पंचायत की अध्यक्षता राजपाल मास्टर ने की। ग्रामीणों ने विधायक पर गलत टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विधायक के विरोध में पंचायत
टीला गांव में विधायक नंदकिशोर के विरोध में पंचायत हुई, जिसकी अध्यक्षता राजपाल नेता ने की। यह पंचायत भाजपा नेता ईश्वर मावी के घर पर आयोजित की गई थी। इसमें लोनी विधायक पर नेताओं के साथ गाली-गलौज और अभद्रता करने का आरोप लगाया और रोष प्रकट किया। ग्रामीणों ने ऐसी चीजों को बर्दाश्त न करने की बात कही। भाजपा नेता योगेंद्र मावी ने लोनी में फर्जी मुकदमों और दस वर्षों से विकास न होने का आरोप लगाते हुए विधायक के बहिष्कार की मांग की। प्रशासन से वार्ता के लिए एक समिति गठित करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


विधायक का स्पष्टीकरण
लोनी विधायक नंदकिशोर ने अपने विरोध में हुई पंचायत पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने क्षेत्र का माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले नेताओं को वहां से भगाया था। विधायक ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को एआई से एडिट किया हुआ बताया। उन्होंने किसी भी नेता के साथ गाली-गलौज करने से इन्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें