फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद : ऑक्सीजन सिलिंडर लदी गाड़ी को किया अगवा, चालक को पीटा, वीडियो गाड़ी मालिक को भेजकर मांगी रंगदारी

Tue, 27 Apr 2021 10:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

 बोलेरो सवार युवक ने साथियों को बुलाकर ऑक्सीजन सिलिंडर से लदी टाटा-407 के चालक को अगवा कर लिया। आरोपियों ने चालक को वसुंधरा स्थिर एक कंस्ट्रक्शन साइट पर ले जाकर पीटा और गाड़ी की चाभी व फाइल लूट ली। 
 
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलिंडर लदी गाड़ी को अगवा करने वाले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के सिहानी गेट थानाक्षेत्र में घूकना मोड़ पर मामूली टक्कर के बाद बोलेरो सवार युवक ने साथियों को बुलाकर ऑक्सीजन सिलिंडर से लदी टाटा-407 के चालक को अगवा कर लिया। आरोपियों ने चालक को वसुंधरा स्थिर एक कंस्ट्रक्शन साइट पर ले जाकर पीटा और गाड़ी की चाभी व फाइल लूट ली। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं, चालक की पिटाई का वीडियो बनाया और टाटा 407 के मालिक को भेजकर एक लाख रुपये की मांग की। ऑक्सीजन सप्लाई में बाधा पहुंचने की सूचना पर पुलिस में सनसनी फैल गई। पीड़ित चालक की तहरीर पर लूटपाट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने बोलेरो सवार आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे गाड़ी की चाबी और फाइल भी बरामद हो गई है।

 पुलिस के मुताबिक एक टाटा-407 गाड़ी रविवार देर रात दिल्ली से ऑक्सीजन का सिलिंडर लेकर अमरोहा के लिए चली थी। गाड़ी चालक समयपुर बादली नई दिल्ली निवासी आमोद के मुताबिक सिहानी गेट थानाक्षेत्र में घूकना कट के पास एक बोलेरो कार ने गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गाड़ियों में नुकसान हो गया। 
विज्ञापन


आमोद का आरोप है कि टक्कर लगने के बाद बोलेरो सवार ने दबंगई दिखाते हुए फोन करके अपने चार-पांच साथियों को बुला लिया। पांच लोग स्कॉर्पियो में आए और उसे अगवा कर वसुंधरा स्थित एक कंस्ट्रक्शन साइट पर ले गए। वहां उसके साथ मारपीट की गई और उससे गाड़ी की चाबी और फाइल लूट ली।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक बृजकिशोर गौतम ने बताया कि बोलेरो सवार युवक और उसके साथियों ने ऑक्सीजन की गाड़ी के चालक आमोद के साथ मारपीट का वीडियो बनाया और उसे गाड़ी मालिक के पास भेजकर एक लाख रुपये की मांग की। आरोपियों ने गाड़ी मालिक से कहा कि रकम मिलने के बाद ही गाड़ी की चाबी और फाइल दी जाएगी। इसके बाद चालक को मेरठ रोड पर छोड़ दिया गया।

पुलिस ने तीन आरोपी दबोचे
चालक ने जैसे-तैसे घटना की सूचना पुलिस को दी। ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी। सिहानी गेट एसएचओ कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि पीड़ित चालक आमोद की तहरीर पर लूटपाट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

इनमें बोलेरो सवार टिंकू निवासी ग्राम बडौली फतेह खां थाना मडराक अलीगढ़ और उसके साथी जितेन्द्र कुमार सिंह निवासी गोपालगंज बिहार व विनय चौहान निवासी ग्राम मान, थाना जवा अलीगढ़ शामिल हैं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जितेंद्र वर्तमान में मधुबन बापूधाम और विनय नंदग्राम में रहता है।

ऑक्सीजन के इंतजार में मची अफरा-तफरी
बताया जा रहा है कि टाटा-407 में लदी ऑक्सीजन की अमरोहा के अस्पतालों में सप्लाई होनी थी। लेकिन समय से न पहुंचने के कारण अमरोहा में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सबसे पहले गाड़ी को अमरोहा के लिए रवाना कराया और फिर आरोपियों पर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें