फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अधिवक्ता की शिकायत पर चौकी प्रभारी ने दी गलत रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कानूनगोयान में असामाजिक तत्वों के बीच मारपीट की रिपोर्ट चौकी प्रभारी ने गलत लगा दी। अधिवक्ता ने मामले की शिकायत की थी। अधिवक्ता ने पुलिस पर उच्चाधिकारियों को भ्रमित करने का आरोप लगा मुख्यमंत्री को पत्र भेज मामले की शिकायत की है।

मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में नगर के मोहल्ला कानूनगोयान चाह कमाल निवासी सचिन गुप्ता सचिन गुप्ता नंदी ने बताया कि वह नगर कचहरी में अधिवक्ता हैं। चार फरवरी को वह अपने घर पर कुछ पत्रावलियों को पढ़ रहे थे। इसी बीच उन्होंने शोर शराबे की आवाज सुनी। छत से नीचे देखने पर उन्हें पता चला कि कुछ असामाजिक तत्व बीच सड़क पर मारपीट कर रहे हैं। इसी बीच मोहल्लेवासियों ने दोनों पक्षों के लोगों को वहां से घर भेज दिया।
विज्ञापन


करीब 40 मिनट बाद दोनों पक्षों के लोग दोबारा वहां पहुंचे और मारपीट करने लगे। उन्होंने हापुड़ एसपी के सीयूजी नंबर पर काल की। काल एसपी के पीआरओ ने रिसीव किया। जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पीआरओ दी। मगर, पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिसके बाद उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर उच्चाधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया।

इसके कुछ देर बाद कोतवाली प्रभारी के सीयूजी नंबर से उनके पास काल आया। कुछ देर बाद उनके द्वारा एक्स पर किए गए ट्वीट के जवाब में पुलिस ने बिना कोई जांच किए ही मारपीट की घटना को असत्य बता दिया। ऐसा कर पुलिस ने उच्चाधिकारियों को भ्रमित किया है। अधिवक्ता के पास मारपीट के दौरान बनाया गया वीडियो व सीसीटीवी फुटेज मौजूद है। जिसकी जानकारी देने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


अधिवक्ता का कहना है कि असामाजिक तत्वों से पीड़ित व उसके स्वजन में भय व्याप्त है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर असामाजिक तत्वों व लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में नाबालिग बच्चों के बीच कहासुनी हुई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। हालांकि प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें